Showing posts with label indo pak relation. Show all posts
Showing posts with label indo pak relation. Show all posts

Monday 11 February 2013

Religion and Region-INDO PAK Relations धर्म और मज़हब - भारत पाकिस्तान के रिश्तें

Make this relation successfull
बच जातीं 25 लाख 30 हजार जानें अगर आज भारत और पाकिस्तान दो अलग अलग देश ना होते,ना हीं 1.5 लाख महिलाए बलात्कार की बलि चढ़तीं,ना हीं धर्म के नाम पर दंगा होता और ना हीं आतंकवादी पैदा होते। गुनाहगार तो हम हैं जो हमने अपने मुसलमान भाईयों का धर्म के नाम पर मज़हब का बँटवारा करा दिया। खुशी तो तब होती जब 1947 से लेकर अब तक हम सभी मनुष्य नाम के धर्म से एकजुट होकर एक ही मज़हब में निवास करते,वर्ना दुःखों का पहाड़ तो उनके साथ साथ हम भी झेल रहे हैं। कहने को तो आतंकवाद पाकिस्तान की पैदाइश हैं लेकिन हम बार बार क्यों भूल जाते हैं कि उस पैदावार के लिए भी बीज 1947 में बँटवारा करा कर हमहीं ने बोए थे,इस गुनाह के तो आधे जिम्मेदार हम भी हैं। कसाब और अफजल को फाँसी देकर क्या हमने आतंकवाद से छुटकारा पा लिया जो हम एक दुसरे को मिठाईआ बाँट रहे हैं,जितना खर्च उनके हिफाजत में हुआ उतने में तो 5000 परिवार बस जाते।

आतंकवाद को जड़ से नहीं मिटाया जा सकता,कसाब और अफजल भी सत्ता के बलि के बकरे बन गए,वर्ना ये तो हमारे पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देव सिंह पाटिल जी की दरियादिली थी जिन्होंने अपने कार्यकाल में 35 फाँसी की सजाए माफ की। आप क्या मानते हैं इस गंदे राजनीति को? मैंने तो इसे सौम्य आतंकवाद का दर्जा दिया है,अगर कसाब से बदला लेना ही था तो उसी दिन ले लिया होता जिस दिन कसाब पकड़ा गया था नहीं तो इस देश के गरीबों का 50 करोड़ रुपया हड़प कर क्या मिला,ये फाँसी तो उस दिन भी हो सकती थी। बँटवारे के बाद दंगा हुआ था जिसमें न जाने कितने शहीद हुए कितनो का घर उजड़ गया,न जाने कितने बलात्कार के शिकार हुए,ऐसे हैं हमारे मजहब बाँटने वाले।

इन घटनाओं का शिकार हुए लोगों ने आतंकवाद को जन्म दिया,कई लोगों ने घर वापस जाने से इन्कार कर दिया,फिर शुरु हुआ आतंकवादी हमला,तो अब आप ही बताइए गुनाहगार कौन? सियासी लड़ाई ने भारत का रंग रूप बदल दिया,1965,1971 और 1999 में हुए भारत-पाक लड़ाई में जो पाकिस्तान की हार हुई उसे पाकिस्तान भुला नही पा रहा,ये आतंकवादी हमले इन्हीं का परिणाम है,और दोनों देशों के दिग्गज इन आतंकवादी हमलों को मोहरा बनाकर सियासी दाँव खेल रहे हैं। सीज़फायर का उल्लंघन पाकिस्तान के लिए एक आम बात बन गया है,हम सिर्फ मुँह ही देख सकते हैं नहीं तो कुर्सी चले जाने का गम सभी को होता है। सच्चाई तो यह है की भारत कितना भी कुछ क्यों नही कर ले पाकिस्तान से रिस्ते मजबूत नही कर सकता।
जय हिन्द।।